up board class 10 drawing paper 2018 solved paper

936
830(IZ)

2018

चित्रकला

केवल प्रश्नपत्र

समय : तीन घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70
निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश :

(i) मुख-पृष्ठ (Cover-page) तथा इसमें रखे प्रत्येक उत्तर-पत्र के ऊपर दाहिने कोने पर अपना अनुक्रमांक अंकों तथा शब्दों में लिखिए तथा कक्ष निरीक्षक से भी सभी प्रपत्रों पर स्पष्ट हस्ताक्षर करवाइये।
(ii) प्रश्नपत्र ‘तीन’ खण्डों में विभाजित है। इनमें से खण्ड ‘क’ अनिवार्य है। खण्ड ‘ख’ और खण्ड ‘ग’ में से किसी एक खण्ड के ही प्रश्न हल करना है।
(iii) खण्ड ‘क’ के “प्राकृतिक दृश्य-चित्रण” अथवा ‘आलेखन’ अथवा ‘प्राविधिक-कला’ में से केवल एक का ही उत्तर देना है।
(iv) खण्ड ‘ख’ से “स्मृति-चित्रण” अथवा खण्ड ‘ग’ से “भारतीय चित्रकला” में से किसी एक का ही उत्तर देना है।
(v) केन्द्र व्यवस्थापक अपनी हस्ताक्षर युक्त मुहर (Facsimile) प्रत्येक उत्तर-पत्र पर लगाएँ और उन पर कक्ष निरीक्षक के भी हस्ताक्षर करवाएँ।

1. दी गई ड्राइंग शीट पर मध्य में 20 सेमी × 15 सेमी का एक आयत बनाइये। इसमें ग्रामीण सूर्यास्त का दृश्य हो। घर लौटता किसान, आकाश में कुछ पक्षी, झील के किनारे गाँव की झोपड़ियाँ आदि का चित्रण करें। चित्र में जल रंगों अथवा पेस्टल रंगों का प्रयोग करें।

चित्रांकन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें :
(i)सही रेखांकन तथा परिप्रेक्ष्य
15
(ii)संयोजन
712
(iii)सुसंगत रंगों का प्रयोग
15
(iv)सामान्य प्रभाव
712
अथवा

“आलेखन”

16 सेमी व्यास के एक वृत्त में एक पूर्ण इकाई वाले मौलिक आलेखन की रचना कीजिये, जो भारतीय पुष्प, उसकी दो पत्तियों एवं दो कलियों पर आधारित हो। आलेखन फर्श के मध्य के लिये उपयुक्त हो। आलेखन में तीन जल रंगों का प्रयोग करें। ट्रेसिंग करना मना है।

आलेखन बनाते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें :
(i)इकाई की मौलिकता
15
(ii)संयोजन
712
(iii)उत्तम रंग संगति
15
(iv)सामान्य आकर्षण
712
प्राविधिक-कला
“प्राविधिक-कला”
सूचना : (i) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के अंक समान हैं।
(ii) रचना में निर्दिष्ट रेखाएँ, रचनात्मक रेखाएँ एवं अभीष्ट रेखाएँ स्पष्ट हों। रचना में रचनात्मक रेखाएँ न मिटायें।
(iii) रफ कार्य श्वेत फुल-स्केप पेपर पर करें और इसे भी अपने उत्तर-पत्र के साथ संलग्न करें।
प्राविधिक-कला प्रश्न पत्र
(अ) 5 सेमी तथा 6 सेमी व्यास के दो वृत्त इस प्रकार खींचिये कि, दोनों आपस में स्पर्श करें। एक तीसरा वृत्त इन दोनों वृत्तों को बाहर से घेरता तथा स्पर्श करता हुआ खींचिये। 7 + 8
(ब) एक समद्विबाहु त्रिभुज बनाइये जिसका प्रत्येक आधार कोण 50° का हो। इसके अन्तर्गत एक अर्द्धवृत्त की रचना कीजिए। 5 + 10
(स) 2.5 सेमी त्रिज्या के दो समान वृत्तों के केन्द्र 8 सेमी. की दूरी पर हैं। दोनों वृत्तों की बाह्य सामान्य स्पर्श-रेखा खींचिये। 5 + 10
(द) 8 सेमी. व्यास वाले वृत्त में एक आकर्षक ज्यामितीय आलेखन चापों और रेखाओं के संयोजन से चित्रित कीजिये, जो फर्श के केन्द्र के लिये उपयुक्त हो। 5 + 10
(य) एक साधारण मापनी की रचना कीजिये जिससे मीटर और डेसीमीटर नापे जा सकें जबकि 2.5 सेमी. द्वारा एक मीटर की दूरी प्रकट की जाय। निरूपक भिन्न (R.F.) ज्ञात कीजिये। इस मापनी पर 3 मीटर और 6 डेसीमीटर की दूरी दर्शाइये। 8 + 4 + 3
प्राविधिक-कला खण्ड ख
खण्ड ‘ख’
“स्मृति-चित्रण”
2. (अ) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति-चित्र पेन्सिल द्वारा बनाइये। चित्र 15 सेमी से छोटा न हो। 12½
(i) खुली पुस्तक
(ii) पतंग
(iii) क्रिकेट-बैट और बॉल
(iv) जग
   (ब) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति-चित्र पेन्सिल से बनाइये। चित्र 15 सेमी से छोटा न हो। 12½
(i) बैंगन
(ii) भिण्डी
(iii) दो केले
(iv) आम पत्तियों सहित
अथवा
खण्ड ‘ग’
“भारतीय चित्रकला”
3. (अ) भारतीय चित्रकला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन संक्षेप में कीजिये। 15
अथवा
प्राविधिक-कला प्रश्न पत्र – बहुविकल्पीय उत्तर
(viii) चित्रकला से सम्बन्धित ग्रन्थ का नाम है : 1
(अ)मेघदूत
(ब)रामायण
(स)महाभारत
(द)‘हेरीटेज ऑफ़ अजन्ता’
(ix) ‘अजन्ता की गुफाओं’ की खोज किसने की ? 1
(अ)आर्यों ने
(ब)राजपूतों ने
(स)मुगलों ने
(द)अंग्रेजों ने

Leave a Comment