class 10 hindi paper 2018 up board

UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 1
901 801(HF)
2018
हिन्दी
केवल प्रश्नपत्र
समय : तीन घण्टे 15 मिनट ] [ पूर्णांक : 70
निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।
1
1. क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए :
  • i) धर्मवीर भारती रीतिमुक्त काव्यधारा के प्रमुख कवि हैं ।
  • ii) ‘कुटज’ डॉ० हजारी प्रसाद द्विवेदी का प्रसिद्ध निबन्ध है ।
  • iii) ‘उजली आग’ यशपाल का निबन्ध-संग्रह है ।
  • iv) ‘डॉ० नगेन्द्र’ ख्यातिप्राप्त उपन्यासकार हैं ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 2-3
801(HF) 2
1
ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक कृति के लेखक का नाम लिखिए :
  • i) ‘मकरंद बिन्दु’
  • ii) ‘चतुर चंचला’
  • iii) ‘राज्यश्री’
  • iv) ‘रसवंती’ ।
1
ग) ‘सुल्ताना’ के उपन्यासकार का नाम लिखिए ।
1
घ) किसी एक रिपोर्ताज लेखक का नाम लिखिए ।
1
ङ) ‘मतवाला’ पत्रिका के सम्पादक का नाम लिखिए ।
1 + 1
2. क) प्रयोगवादी काव्यधारा के किन्हीं दो कवियों के नाम लिखिए ।
1 + 1
ख) द्विवेदी युग की कविता की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
1
ग) डॉ० रामकुमार वर्मा की एक रचना का नाम लिखिए ।

3 801(HF)
2 + 2 + 2 = 6
3. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
क)
हमलोग कच्ची मिट्टी की मूर्ति के समान रहते हैं, जिसे जो जिस रूप का चाहे उस रूप का करे — चाहे राक्षस बनावे, चाहे देवता । ऐसे लोगों का साथ करना हमारे लिए बुरा है जो हमसे अधिक दृढ़ संकल्प के हैं; क्योंकि हमें उनकी हर एक बात बिना विरोध के मान लेनी पड़ती है । पर ऐसे लोगों का साथ करना और बुरा है, जो हमारी ही बात को ऊपर रखते हैं; क्योंकि ऐसी दशा में न तो हमारे ऊपर कोई दबाव है और न हमारे लिए कोई सहारा रहता है ।
  • i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।
  • ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।
  • iii) कैसे लोगों का साथ करना बुरा है ?
ख)
दुनिया के सभी भागों में स्त्री-पुरुष और बच्चे रेडियो से कान सटाए बैठे थे, जिनके पास टेलीविजन थे, वे उसके पर्दे पर आँखें गड़ाए थे । मानवता के सम्पूर्ण इतिहास की सर्वाधिक रोमांचक घटना के एक क्षण के वे भागीदार बन रहे थे ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 4-5
801(HF) 4
रहे थे — उत्सुकता और कुतूहल के कारण अपने अस्तित्व से बिल्कुल बेखबर हो गये थे ।
  • i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।
  • ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।
  • iii) रोमांचक घटना के भागीदार कौन बन रहे थे ?
1 + 4 + 1
4. निम्नांक्ति पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उसका काव्यगत सौंदर्य स्पष्ट कीजिए :
क)
सीस जटा, उर बाहु बिसाल, बिलोचन लाल, तिरछी सी भौंहें ।
तून सरासन बान धरे, तुलसी बन-मार्ग में सुठि सोहैं ।।
सादर बार हि बार सुभाय चितै, तुम त्यों हमरे मन मोहैं ।
पूंछति ग्राम बधू सिय सों कहो साँवरे से सखि रावरे कोहैं ।।

5 801(HF)
(ख)
“निर्भय स्वागत करो मृत्यु का,
मृत्यु एक है विश्राम स्थल ।
जीव जहाँ से फिर चलता है,
धारण कर नव जीवन-संबल ।।
मृत्यु एक सरिता है, जिसमें,
श्रम से कातर जीव नहाकर ।।
फिर नूतन धारण करता है,
काया-रूपी वस्त्र बहाकर ।।”
2 + 1
5. क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय दीजिए एवं उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :
  • i) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  • ii) जय प्रकाश भारती
  • iii) जयशंकर प्रसाद ।
2 + 1
ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए तथा उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :
  • i) सुभद्रा कुमारी चौहान
  • ii) सुमित्रा नन्दन पन्त
  • iii) बिहारी लाल ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 6-7
801(HF) 6
1 + 3
6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए :
इमानि यन्त्राणि अद्य केवलम् इदं विज्ञापयितुं प्रचलन्ति यद् अन्यस्य कस्यचित् लोकस्य मानवः इदं तथ्यं जानीयात् अस्माकं सन्देशं च गृह्णीयात् । अचिरादेव इदं सर्वं स्वयमेव विनङ्क्ष्यति ।” एवं विज्ञाप्य सः ध्वनिः सहसा विरतः; तत्र कोऽपि महान् घर्घरनादः च उत्थितः । अहमपि भूमौ अपतम् । तदा मया ज्ञातं यद् अहम् एकं विचित्रं स्वप्नम् अपश्यम् ।
अथवा
“धान्यानामुत्तमं दाक्ष्यं धनानामुत्तमं श्रुतम् ।
लाभानां श्रेयोमारोग्यं सुखानां तुष्टिरुत्तमा ।।”
2
7. क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो ।
1 + 1
ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए :
  • i) कुत्र मरणं मंगलं भवति ?
  • ii) ‘भारतम् एकम् राष्ट्रम् इति’ कस्य उक्तिः ?
  • iii) विश्वस्य स्रष्टा कः ?
  • iv) सः पर्यटकः अन्तरिक्षं केन यानेन अगच्छत् ?

7 801(HF)
2
8. क) करुण रस अथवा हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।
2
ख) उपमा अथवा रूपक अलंकार की परिभाषा एवं उसका उदाहरण लिखिए ।
2
ग) रोला अथवा सोरठा छन्द का लक्षण एवं उदाहरण दीजिए ।
1 + 1 + 1
9. क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए :
  • i) कु
  • ii) बे
  • iii) प्र
  • iv) वि
  • v) उप
  • vi) अभि ।
1 + 1
ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए :
  • i) आनी
  • ii) आकू
  • iii) वान्
  • iv) त्व ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 8-9
801(HF) 8
1 + 1
ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए :
  • i) स्वर्ण-कलश
  • ii) मीनाक्षी
  • iii) शताब्दी
  • iv) यशोधन ।
1 + 1
घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए :
  • i) नारियल
  • ii) अमिय
  • iii) पोथी
  • iv) मूस ।
1 + 1
ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए :
  • i) कोयल
  • ii) वज्र
  • iii) कपड़ा
  • iv) अतिथि
  • v) वानर ।

9 801(HF)
1 + 1
10. क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए और सन्धि का नाम लिखिए :
  • i) पित्रादेशः
  • ii) नारी + उपदेशः
  • iii) उष्ण + ओदनम्
  • iv) दधि + आनय ।
1 + 1
(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप षष्ठी विभक्ति, बहुवचन में लिखिए :
  • i) फल अथवा मति
  • ii) अस्मद् अथवा तद् (पुँल्लिंग) ।
2
(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए :
  • i) हसावः
  • ii) पश्यानि
  • iii) पठेः ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 10-11
801(HF) 10
1 + 1
घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए :
  • i) भिक्षुकों को दान दो ।
  • ii) वे दोनों पाठशाला गये ।
  • iii) मेरे मित्र ने चलचित्र देखा ।
  • iv) हम सब भारत के नागरिक हैं ।
6
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए :
  • i) सब पढ़ें सब बढ़ें
  • ii) शिक्षा में दर्शन का महत्व
  • iii) शिक्षा का व्यवसायीकरण
  • iv) जल ही जीवन है ।
3
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखिए :
क) i)
  • ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए ।
ii)
  • ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर सुभाष चन्द्र बोस का चरित्रांकन कीजिए ।

11 801(HF)
ख) i)
  • ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर नवम सर्ग का वर्णन कीजिए ।
ii)
  • ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘मेघनाद-प्रतिज्ञा’ का वर्णन कीजिए ।
ग) i)
  • ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग ‘राजभवन’ में वर्णित घटनाओं पर प्रकाश डालिए ।
ii)
  • ‘कर्मवीर भरत’ के पंचम सर्ग ‘वनगमन’ का सारांश लिखिए ।
घ) i)
  • ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के नायक गाँधी जी का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
ii)
  • ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के प्रतिपाद्य विषय (उद्देश्य) को समझाइए ।
ङ) i)
  • ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के ‘चिन्ता’ पंचम सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए ।
ii)
  • ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के ‘लक्ष्मी’ (द्वितीय) सर्ग का सारांश लिखिए ।
UP Board Class 10 Hindi Paper 2018 – 801(HF) Page 12 Final Section
12
(च)
  • i) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।
  • ii) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य में व्यक्त राष्ट्रीय भावना पर प्रकाश डालिए ।
(छ)
  • i) ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग (संकल्प) का सारांश लिखिए ।
  • ii) ” ‘चन्द्रशेखर आजाद’ उत्कृष्ट देश प्रेमी थे ।” खण्डकाव्य के आधार पर पुष्टि कीजिए ।
(ज)
  • i) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘कर्ण’ द्वारा ‘कवच-कुण्डल दान’ का वर्णन कीजिए ।
  • ii) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के पंचम सर्ग की कथा संक्षेप में लिखिए ।
(झ)
  • i) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर राजसूय-यज्ञ का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
  • ii) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर जरासन्ध वध का वर्णन कीजिए ।
*****

Leave a Comment