hindi exam paper 8th class 2019

Samagra Shiksha, Kerala – Hindi Exam Std VIII
A
SAMAGRA SHIKSHA – KERALA
FIRST TERM-END EVALUATION – 2019-20
Third Language
HINDI
809
STD. VIII Time : 90 minutes
Score : 40
निर्देश :
पहला पंद्रह मिनट कुल ऑफ़ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का ही उत्तर लिखें।
सूचना : ‘शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“इन सबका क्या मतलब है?” शाहंशाह गरजे। “मैंने तुमसे ऐसे लोगों को लाने के लिए कहा था जो मुझे कुछ सिखा सकें और तुमने मेरा महल, राज्य की आधी जनता से भर दिया? अब जवाब दो।” “माफ़ी चाहता हूँ, जहाँपनाह, मैंने तो बस, आपके आदेशों का पालन किया है।”
1. ‘मैंने तो बस, आपके आदेशों का पालन किया है।’ यह किसने किससे कहा?
(क) बीरबल ने अकबर से। (ख) बूढ़ी महिला ने विद्वानों से।
(ग) अकबर ने बीरबल से। (घ) अकबर ने विद्वानों से।
1
2. सही रूप चुनकर लिखें :
(क) मैं + का = मुझे (ख) मैं + की = मुझे
(ग) मैं + को = मुझे (घ) मैं + के = मुझे
1
3. दरबार के विचित्र दृश्य देखकर अकबर आश्चर्यचकित हो गए। इस प्रसंग पर अकबर और बीरबल के बीच की बातचीत को आगे बढ़ाएं।
अकबर : बीरबल, तुमने यह क्या किया?
बीरबल : मैंने तो बस, आपके आदेशों का पालन किया है।
…………………………………………………………………….
…………………………………………………………………….
4
4. कोष्ठक से उचित शब्द या वाक्यांश सही स्थान पर रखकर पिरामिड की पूर्ति करें।
(तरह-तरह के; मंत्री)
……………………………… बीरबल बुला लाए। बीरबल लोगों को बुला लाए। …………………………………………………………………….. Hindi Exam Section 2
सूचना : ‘ज्ञानमार्ग’ एकांकी का यह अंश पढ़ें और 5 से 7 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“शिक्ष्यों, ध्यान रहे। वह ज्ञान जिससे अपना या दूसरों का नुकसान हो ज्ञान नहीं बल्कि अज्ञान है। ज्ञान तो सबकी भलाई के लिए होता है।”
5. ज्ञान का उद्देश्य क्या है?
(क) सब का कल्याण (ख) दूसरों का नाश
(ग) अज्ञान बढ़ाना (घ) अहंकार का कारण बनना
1
6. ‘ज्ञानमार्ग’ एकांकी के लिए दूसरा शीर्षक दें। 1
7. किताब पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है। ‘किताब पढ़ें, ज्ञान बढ़ाएं’ का संदेश देते हुए पोस्टर तैयार करें। 4
अथवा
वाचन ज्ञान बढ़ाने का एक उपाय है। वाचन और ज्ञान के संबंध को सूचित करते हुए दो नारे लिखें।
सूचना : ‘शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 8 से 10 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अगली सुबह जब शाहंशाह ने दरबार में प्रवेश किया तो उनका स्वागत एक विचित्र दृश्य ने किया। दरबार तरह-तरह के लोगों से भरा हुआ था। यहाँ बच्चे और बुजुर्ग थे, गृहणियाँ और धोबिनें थीं, किसान और कचरा बीननेवाले थे, दुकानदार और लिपिक थे, मूर्ख और ज्ञानी थे।
8. राजा ने दरबार में कौन-सा दृश्य देखा?
(क) सुनसान दरबार (ख) तरह-तरह के लोगों से भरा दरबार
(ग) विद्वानों से भरा दरबार (घ) सैनिकों से भरा दरबार
1
9. दरबार में मौजूद हर व्यक्ति राजा को कुछ न कुछ सिखा सकता है। इससे आप सहमत हैं, क्यों?
Hindi Exam Section 3
सूचना : ‘ज्ञानमार्ग’ एकांकी का यह अंश पढ़ें और 11 से 13 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
गुरु : मुझे मालूम था कि तुम लोगों के अंदर अभी अहंकार बहुत है और तुम अपने ज्ञान का नुकसान भी कर सकते हो। इसीलिए मैं तुम लोगों के पीछे-पीछे आ रहा था।
राजकुमार 1 : गुरुजी, मुझसे बड़ी गलती हो गई है…
11. राजकुमारों के पीछे गुरुजी क्यों आए थे? 2
12. नमूने के अनुसार पूर्ति करें।
तुम नुकसान कर सकते हो।
मैं नुकसान कर …………….।
1
13. सही मिलान करें।
मन में अहंकार रखनेवाला ज्ञान बचाने का आग्रह किया।
राजकुमार ने गुरुजी से शेर को बकरी बनाई।
राजकुमार ने अपनी गलती पहचानी ज्ञान का नुकसान कर सकता है।
गुरुजी ने अपने ज्ञान से और गुरुजी से माफ़ी मांगी।
4
सूचना : ‘शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 14 से 16 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
बूढ़ी महिला ने शाहंशाह को सलाम किया और कहा, “हुज़ूर, बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं कि सब कुछ सीख पाना संभव नहीं है। लेकिन सबको यह सीखना चाहिए कि अच्छा इंसान कैसे बना जा सकता है!”
14. बूढ़ी महिला किसकी गुरु थी?
(क) अकबर की (ख) विद्वानों की
(ग) बीरबल की (घ) किसान की
1
15. सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) हमें अच्छा इंसान बनना चाहिए।
(ख) जीवन में सब कुछ सीख जाना संभव है।
1

Leave a Comment