If you are looking for the 9th class paper Hindi 2019, you have come to the right place. This page provides the 9th class paper 2019 Hindi along with previous year papers to help students prepare effectively for their exams. Solving the Hindi exam paper 9th class 2019 is one of the best ways to understand the exam pattern, question types, and important topics.
Whether you searched for the Hindi question paper 9th class 2019, Hindi paper 9th class 2019, or 9th class question paper Hindi 2019, you will find useful study material here. These previous year papers are suitable for revision, classroom practice, self-study, and exam preparation.
Students preparing for their annual examinations can improve their confidence by practicing the 9th class Hindi question paper 2019. If you are looking for the Hindi 9th class question paper 2019, this page includes resources that help you understand the marking scheme and the level of questions asked in the examination.
Many students also search for the 9th class Hindi question paper 2019–20 to compare question patterns across academic sessions. Along with previous year papers, you can also practice the Hindi model paper 2019 Class 9th, which is useful for revising important chapters and improving answer-writing skills before the final examination.
Browse the available 9th class paper Hindi 2019, download the required question paper, and begin your preparation with authentic previous year exam papers to score better in your Hindi examination.
9th Class Annual Evaluation 2018-19 – Hindi
A
909
SAMAGRA SHIKSHA, KERALA
ANNUAL EVALUATION 2018-19
Third Language
HINDI
IX
Time
: 90 minutes
Maximum Score
: 40
सामान्य निर्देश :
15 मिनट का कूल ऑफ़ टाईम दिया जाएगा।
उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें।
वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का ही उत्तर लिखें।
सूचना : ‘अकाल में सारस’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
सो, उन्होंने गर्दन उठाई
एक बार पीछे की ओर देखा
न जाने क्या था उस निगाह में
दया कि घृणा
पर एक बार जाते-जाते
उन्होंने शहर की ओर मुड़कर
देखा ज़रूर
1.यहाँ ‘दृष्टि’ के अर्थ में प्रयुक्त शब्द कौन-सा है ?
1
(क) गर्दन।
(ख) निगाह।
(ग) घृणा।
(घ) शहर।
2.सारस किसकी तलाश में शहर की ओर आए थे?
1
3.कवि और कविता का परिचय देते हुए पंक्तियों का आशय लिखें।
3
9th Class Annual Evaluation 2018-19 – Hindi Page 2
सूचना : ‘पक्षी और दीमक’ कहानी का अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
एक दिन उसके पिता ने देख लिया। उसने समझाने की कोशिश की कि बेटे, दीमकें हमारा स्वाभाविक आहार नहीं हैं, और उनके लिए अपने पंख तो हरगिज़ नहीं दिए जा सकते। लेकिन, उस नौजवान पक्षी ने बड़े ही गर्व से अपना मुँह दूसरी ओर कर लिया।
4.‘मुँह दूसरी ओर कर लिया’ का मतलब क्या है?
1
(क) स्वीकार कर लिया।
(ख) तिरस्कार कर लिया।
(ग) प्राप्त कर लिया।
(घ) संदेह कर लिया।
5.पिता ने पक्षी को क्या समझाया?
1
6.पक्षी अपने पंख देकर दीमकें खरीदता है। पक्षी के इस व्यवहार पर आपका विचार क्या है?
2
909 – 1/4
सूचना : ‘संसार पुस्तक है’ पत्र का यह अंश पढ़ें और 7 से 9 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
यह धरती लाखों-करोड़ों वर्ष पुरानी है, और बहुत दिनों तक इसमें कोई आदमी न था। आदमियों के पहले सिर्फ़ जानवर थे, और जानवरों से पहले ऐसा समय था जब इस धरती पर कोई जानदार चीज़ न थी।
7.‘इसमें’ में निहित सर्वनाम क्या है?
1
(क) वह
(ख) ये
(ग) यह
(घ) वे
8.आदमियों के आने से पहले धरती कैसी थी?
2
9.आशय का विस्तार करके वाक्य पिरामिड की पूर्ति करके लिखें।
2
9th Class Annual Evaluation 2018-19 – Hindi Page 3
सूचना : ‘राग गौरी’ पद की ये पंक्तियाँ पढ़ें और 10 से 12 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
कहा कहौं एहि रिसि के मारे खेलन हों नहिं जातु।
पुनि-पुनि कहत कौन है माता को है तुमरो तातु।।
गोरे नंद जसोदा गोरी तुम कत स्याम सरीर।
चुटकी दै दै हँसत ग्वाल सब सिखै देत बलबीर।।
10.‘काला’ का समानार्थी शब्द चुनकर लिखें।
1
(क) रिसि
(ख) मोसों
(ग) चुटकी
(घ) स्याम
11.
निम्नलिखित आशयवाली पंक्ति कवितांश से चुनकर लिखें।
बार-बार यही कहने से मुझे क्रोध आता है और मैं खेलने भी नहीं जाता हूँ।
1
12.
बलवीर हमेशा बालकृष्ण को चिढ़ाता रहता है। बलवीर और बालकृष्ण के बीच की इस बातचीत को आगे बढ़ाएँ। (बातचीत में चार विनिमय हों)
4
बलवीर : अरे कृष्ण, तुम्हारी माता कौन है?
कृष्ण : ……………………………………………………
909 – 2/4
सूचना : ‘गांधीजी गांधीजी कैसे बने’ लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 13 ओर 14 के उत्तर लिखें।
अगर आप सचमुच अपने देश और देशवासियों से प्यार करते हैं तो आपको कम से कम में काम चलाना चाहिए। और सादगी का महत्व समझना चाहिए। आप बड़े बनेंगे और कहलाएँगे अपने विचारों से और अपने काम से, न कि अपने कपड़ों से।
9th Class Annual Evaluation 2018-19 – Hindi Page 4
13.यहाँ गांधीजी किसके महत्व पर प्रकाश डालते हैं?
1
(क) कपड़ों के
(ख) प्यार के
(ग) सादगी के
(घ) सच्चाई के
14.गांधीजी के मत में हमें किस प्रकार नाम कमाना चाहिए?
2
सूचना : ‘प्रेमचंद घर में’ संस्मरण का यह अंश पढ़ें, और 15 से 17 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
मेरी पहली ‘साहस’ नाम की कहानी ‘चाँद’ में छपी। मैंने वह कहानी उन्हें नहीं दिखाई। ‘चाँद’ में आपने देखा। ऊपर आकर मुझसे बोले- “अच्छा, अब आप भी कहानी-लेखिका बन गईं?”
15.शिवरानी देवी की पहली कहानी का नाम क्या है?
1
16.
‘लेखिका’ के स्थान पर ‘लेखक’ का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।
आप कहानी-लेखिका बन गईं।
1
17.
‘चाँद’ में शिवरानी देवी की कहानी देखकर प्रेमचंद ने उनकी प्रशंसा की। इससे शिवरानी देवी बहुत खुश हुईं। इस बात का जिक्र करते हुए शिवरानी देवी ने अपनी सहेली के नाम पत्र लिखा। सहेली के नाम शिवरानी देवी का संभावित पत्र लिखें।
4
अथवा
उपर्युक्त प्रसंग के आधार पर शिवरानी देवी की उस दिन की डायरी लिखें।
सूचना : ‘नंगे पैर’ कहानी का अंश पढ़ें और 18 से 20 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
पोस्टमैन अभी खड़ा था। बेबी की ओर देखकर वह मुस्कराया। बेबी भी हँसी। डाक लेकर बेबी ने पूछा, “क्या तुम नए पोस्टमैन हो?”
“जी, हाँ।”
“डाक फेंककर तुम चले जाया करो। मुझे आने में देर लगती है।”
पोस्टमैन ने बेबी के पैरों की ओर देखा और देर तक मौन रहा।
18.‘नए पोस्टमैन’ में विशेष शब्द कौन-सा है?
1
909 – 3/4
9th Class Annual Evaluation 2018-19 – Hindi Page 5
19.पोस्टमैन बेबी को देखकर देर तक मौन रहा। क्यों?
1
(क) पोस्टमैन चलने में असमर्थ था।
(ख) पोस्टमैन के मन में सच्ची सहानुभूति थी।
(ग) पोस्टमैन का मन क्रोध से भर गया था।
(घ) पोस्टमैन डाक फेंककर चला जाना चाहता था।
20.‘नंगे पैर’ कहानी के उपर्युक्त प्रसंग के आधार पर पटकथा का एक दृश्य लिखें।
4
अथवा
संकेतों की सहायता से बेबी की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें।
अकेलापन सहने वाली
दूसरों की सहायता करने वाली
दूसरों की खुशी चाहने वाली
सूचना : कहानी पढ़ें, प्रश्न 21 और 22 के उत्तर लिखें।
एक था दर्जी, एक थी दर्जिन। दोनों लोभी थे। घर में कोई मेहमान का आना उन्हें पसंद नहीं था। एक दिन घर में एक मेहमान आया। दर्जी और दर्जिन दोनों ने मेहमान को भगाने का उपाय ढूँढ निकाला। दोनों झगड़े का नाटक करके घर से भाग गए। मेहमान भी चतुर था। जब दर्जी और दर्जिन घर वापस आए तो देखा कि मेहमान आराम से सो रहा था!