up board exam paper class 10 2018 science

विज्ञान प्रश्न-पत्र 2018
931 824 (IV)
Class 10th
2018
विज्ञान
केवल प्रश्न-पत्र
समय : तीन घण्टे 15 मिनट पूर्णांक : 70

निर्देश :

(i)
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii)
यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों, क, ख, और ग में विभाजित है।
(iii)
प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न है जिसमें चार उत्तर विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(iv)
प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ करना अनिवार्य है। प्रत्येक खण्ड नए पृष्ठ से आरम्भ किया जाए।
(v)
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(vi)
प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
(vii)
आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।
खण्ड क
(क) निम्नलिखित में से कौन सी सही नहीं है?
(i)
प्रकाश विद्युत-चुम्बकीय तरंग है।
(ii)
प्रकाश सीधी रेखा में गति करता है।
(iii)
प्रकाश अनुप्रस्थ तरंग है।
(iv)
प्रकाश अनुदैर्ध्य तरंग है।
(ख) एक उत्तल लेंस की क्षमता 5 डाइऑप्टर है, तो इसकी फोकस दूरी है
(i)
+50 सेमी
(ii)
-50 सेमी
(iii)
+20 सेमी
(iv)
-20 सेमी
(ग) ‘वेबर’ किस राशि का मात्रक है?
विज्ञान प्रश्न-पत्र – पेज 4
(i)
चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
(ii)
चुम्बकीय फ्लक्स
(iii)
चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व
(vi)
विद्युत-क्षेत्र की तीव्रता
(घ) समान विद्युत शक्ति के ‘तापदीप्त बल्ब’ एवं ‘हीटर’ में से किसमें अधिक प्रकाश होगा?
(i)
हीटर में
(ii)
बल्ब में
(iii)
दोनों में बराबर होगा
(vi)
दोनों में से किसी में भी अधिक हो सकता है।
2. (क) आपके घर के कुल विद्युत उपकरणों की शक्ति 5 किलोवाट है। यदि आपके घर की विद्युत आपूर्ति 2000 वोल्ट है, तो आपके घर के मेन्स के फ्यूज तार की रेटिंग (धारा का अधिकतम मान) क्या होनी चाहिए?
(ख) प्रकाश के प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं?
(ग) निम्नलिखित परिपथ में 3 ओम के प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान ज्ञात कीजिए:
3 V 3 Ω 3 Ω 6 Ω 3
3. (क) खगोलीय दूरदर्शी द्वारा, दूर स्थित वस्तु के प्रतिबिम्ब को किरण आरेख द्वारा दिखाइए। इसकी आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र लिखिए।
अथवा
15 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 20 सेमी की दूरी पर 10 सेमी लम्बी एक पेंसिल रखी है। लेंस द्वारा पेंसिल के बने प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा लम्बाई ज्ञात कीजिए।
(ख) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से सम्बन्धित फैराडे के नियमों को लिखिए तथा इनके उपयोग बताइये।
अथवा
विज्ञान प्रश्न-पत्र – खण्ड ख
अपने घर के परिपथ में विद्युत फ्यूज की उपयोगिता को समझाइये। विद्युत फ्यूज का तार सामान्य तार से कैसे भिन्न होता है? एम. सी. बी. को विद्युत फ्यूज पर वरीयता क्यों दी जाती है ?
4. उपयुक्त चित्र द्वारा एक विद्युत मोटर की कार्यविधि समझाइए एवं इसकी उपयोगिता समझाइए।
अथवा
एक सेल के “विद्युत-वाहक बल” एवं “विभवान्तर” में अंतर समझाइए। सीमित आंतरिक प्रतिरोध वाले सेल से जुड़े एक बाह्य प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवान्तर और धारा मापन के लिए यंत्रों की उचित स्थिति दिखाइए। एमीटर एवं वोल्टमीटर के बीच अंतर को भी समझाइए। https://upboardonline.com
खण्ड ख
5. (क) आघातवर्धनीयता प्रदर्शित करता है
(i)
सल्फर
(ii)
आयोडीन
(iii)
फॉस्फोरस
(vi)
ताँबा
(ख) परावर्तनी भट्टी का उपयोग होता है।
(i)
प्रगलन में
(ii)
निस्तापन में
(iii)
बेसेमरीकरण में
(vi)
अतिशीतलन में
(ग) CH3COCH3 का IUPAC नाम है
(i)
प्रोपेन
(ii)
ब्यूटेनोंन
(iii)
प्रोपेनोन
(vi)
प्रोपेनल
6 (क) मोनोकार्बोक्सिलिक अम्ल को बनाने की एक विधि तथा एक रासायनिक गुण का रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ख) एक विलयन में हाइड्रोजन आयन सांद्रण 1 × 10-9 मोल/लीटर है। इस विलयन का PH मान ज्ञात कीजिए।
(ग) कारण सहित समझाइए कि क्यों कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन में लोहे की छड़ डालने पर विलयन का नीला रंग धीरे-धीरे गायब हो जाता है।
विज्ञान प्रश्न-पत्र – खण्ड ग
7. (क) अमोनिया की (i) मर्क्यूरस क्लोराइड, तथा (ii) क्लोरीन के आधिक्य के साथ अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ख) एथिल एल्कोहाल को (i) एथिलीन, तथा (ii) सुक्रोज से प्राप्त करने के रासायनिक समीकरण लिखिए।
8. एथिलीन प्राप्त (बनाने) की तीन विधियाँ तथा इसकी चार योगात्मक अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
अथवा
साबुनीकरण की क्रिया को रासायनिक समीकरण देते हुए समझाइये। मृदु तथा कठोर साबुनों में विभेद बताइये अच्छे साबुन की चार विशेषतायें बताइये तथा साबुन की सफाई प्रक्रिया को मिसेल अवधारणा के आधार पर समझाइये।
खण्ड ग
9. (क) मनुष्य में ग्रासलाल की लम्बाई होती है
(i)
5.8 सेमी
(ii)
25 – 30 सेमी
(iii)
1.5 मीटर
(vi)
15 फीट
(ख) लसिका में नहीं पायी जाती हैं
(i)
लाल रुधिर कणिकायें
(ii)
लिम्फोसाइट्स
(iii)
श्वेत रुधिराणु
(vi)
उत्सर्जी पदार्थ
(ग) क्लोरोप्लास्ट के ग्रैना में बनते हैं
(i)
ATP तथा NAD.2H
(ii)
ATP तथा ग्लूकोज
(iii)
ATP तथा NADP.2H
(vi)
उपयुक्त सभी
(घ) परिवार नियोजन की स्थायी विधि है
(i)
गर्भनिरोधक गोलियाँ
(ii)
निरोध का उपयोग
(iii)
वैसेक्टॉमी
(vi)
गर्भ समापन (गर्भपात)
विज्ञान प्रश्न-पत्र – पेज अंतिम
10. (क) शुद्ध लम्बे एवं शुद्ध बौने पौधों के बीच एकसंकर संकरण का वर्णन कीजिए।
(ख) स्वपरागण के लिए आवश्यक अनुकूलन तथा इसके लाभ एवं हानियाँ समझाइये।
(ग) श्वसन और दहन में कोई चार अंतर लिखिए।
11. (क) डार्विन के प्राकृतिक वरण के सिद्धांत के चार प्रमुख बिंदुओं को उदाहरणों सहित समझाइए।
अथवा
जैव प्रौद्योगिकी क्या है? इसके कोई तीन महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
(ख) मानव रक्त की संरचना एवं कार्यों का संक्षिप्त में विवरण कीजिए।
अथवा
बीजों के अंकुरण तथा उनके अंकुरण के प्रकारों को उदाहरणों सहित लिखिए।
12. मनुष्य के वृक्क की नामांकित चित्रों सहित संरचना कार्य तथा मूत्र निर्माण क्रियाविधि को समझाइए।
अथवा
मनुष्यों पर धूम्रपान तथा मदिरापान के प्रभावों पर एक निबंध लिखिए।

Leave a Comment